You are currently viewing भाग्यं भवति कर्मणाआपका साप्ताहिक भविष्यफल एवं व्रत पर्व और त्यौहार रविवार 11 अक्टूबर 2026 से शनिवार 17 अक्टूबर 2026 तक

भाग्यं भवति कर्मणाआपका साप्ताहिक भविष्यफल एवं व्रत पर्व और त्यौहार रविवार 11 अक्टूबर 2026 से शनिवार 17 अक्टूबर 2026 तक

मेषः- चू, चे, चो, ला, ली, लू, लो, अ

जीवन संगिनी के साथ मधुरतम पलों का बेहतरीन आनन्दमय वातावरण निर्मित होगा। इस सप्ताह मे व्यवसायिक कार्य योजनाओं का विस्तार रुप देने में सफल सिद्ध होंगे। सादगी भरे खान-पान के साथ-साथ तरल पदार्थों का सेवन भी बड़ेगा। पेट सम्बन्धी रोगों से शारीरिक कष्टों की अनुभूति होगी। विरोधियों पर दबाव स्थापित करने की आपकी राणनीति कारगर कदम सिद्ध होगी। अनियन्त्रित खर्च तथा उपस्थित हो रहे यात्रा प्रकरण मनः स्थिति को प्रभावित करेंगे। तारीख 11, 12 शुभ कारक सिद्ध होगी।

वृषः- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

उच्च शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा मे किये जा रहे प्रयास सकारात्मक पथ की ओर अग्रसर होंगे। मित्रों-सहयोगियों आदि से तालमेल बैठाये रखना हितकर रहेगा। प्रापर्टी डीलिंग से जुड़े कामकाज लाभ मार्ग की ओर अग्रसर होंगे। संतान पक्ष शीत विकार ज्वर आदि के शिकार होंगे। भागमभाग जिन्दगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा पाना चुनौतीपूर्ण कार्य साबित होगा। शत्रुओं से तालमेअ स्थापित करने की मानसिकता रहेगी। तारीख 12, 13 प्रगति सूचक है।

मिथुनः- का, की, कू, के, को, हो, घ, ङ, छ

शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा मे किये जा रहे प्रयत्न लाभ मार्ग की ओर अग्रसर होंगे। मौसम के बदलते मिजाज के चलते संतान पक्ष शीत विकार के शिकार बनेंगे। कठोरतम भाषा-शैली के प्रयोग के चलते कुटुम्ब के सदस्यों से वैचारिक मतभेद का वातावरण बनेगा। किसी ना किसी रुप मे राज्य प्रसासनिक अधिकारियों से मानसिक असंतोष रहेगा। राजकीय कामकाज भी प्रभावित होंगें। भगवान भोलेनाथ की कृपा दृष्टि आप पर बनी रहेगी। अभी व्यवसाय मे पूंजी निवेश ना करें। तारीख 14, 15 प्रगति सूचक प्रतीत होगी।

कर्क:- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

आपका गहराता हुआ मानसिक असंतोष रक्तचाप की अधिकता तक पहुंचता प्रतीत होगा। यातायात के साधनों के प्रयोग मे सावधानी पूर्णतः आपेक्षित है। शासन-प्रसासन से जुड़े हुये कामकाज सरलता के साथ सम्पन्न होंगे। अनायास अधिक बोलने की प्रवृत्तियां आर्थिक संकट की जन्मदाता बन सकती हैं। मित्रों-सहयोगियों आदि का सहयोग भी प्राप्त होगा। कोर्ट-कचेहरी से जुड़े कामकाजों में प्रगतिशील स्थितियां निर्मित होंगी। आपकी धार्मिक आस्था अनास्था मे परिवतर्तित होगी। तारीख 16, 17 उत्तम कारक है।

सिंहः- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

दौड़धूप व्यस्तता के एकत्रित हो रहे प्रकरण शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का वातावरण निर्मित करेंगे। चिकित्सा, शिक्षा आदि से जुड़े कामकाज लाभ मार्ग की ओर अग्रसर होंगे। महिला मित्र मण्डली की सहयोगी भावना के चलते कई कार्यों को दिशा प्राप्त होगी। आर्थिक सन्तुलन स्थापित रखना चुनौतीपूर्ण कार्य साबित होगा। यात्रा के दौरान पूर्ण रुपेण सावधानी आपेक्षित है। किसी प्राचीन मित्र से अनायास मुलाकात का हर्ष रहेगा। पीठ दर्द, कमर दर्द के शिकार बने रहेंगे। तारीख 11, 12 बेहतरी का अहसास करायेंगी।

कन्याः- टो, पा, पी, पू, पे, पो, ष, ण, ठ

लाभ और खर्च के मध्य सन्तुलन स्थापित करने में सफलता प्राप्त होगी। जीवन संगिनी के साथ तीखी-मीठी नोंक-झोंक का वातावरण सप्ताह भर बना रहेगा। प्राविधिक शिक्षा प्रतियोगिता सम्बन्धी कामकाज आंशिक कठिनाइयों के साथ सम्पन्न होंगे। किसी नवीन व्यवसाय मे अतिरिक्त पूंजी निवेश घातक कदम सिद्ध होगा। किसी धार्मिक सामाजिक कार्य मे आपकी भागीदारी सामाजिक सुख्याति का वातावरण निर्मित कर सकती है।

तुलाः- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते

रोजी, रोटी की दिशा मे किये जा रहे उपाय सकारात्मक मार्ग की ओर अग्रसर रहेंगे। शत्रुओं के हौसले पस्त करने वाली आप द्वारा की जा रही कार्यवाही कारगर कदम सिद्ध होगी। सप्ताह भर आप द्वारा तरल पदार्थों का अधिकाधिक सेवन बड़ेगा। ग्रहस्थ जीवन के अनुभव भी बेहतरी की ओर अग्रसर करेंगे। कुसंगति वाले जन सम्पर्क मानसिक परेशानी बड़ाने वाले प्रतीत होंगे। जोखिमपूर्ण निर्णय लेने की मानसिकता मन से बाहर आयेगी। प्रबल धार्मिक आस्था का वातावरण निर्मित होगा। तारीख 11, 12 प्रगति कारक है।

वृश्चिकः- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

किसी धार्मिक, अध्यात्मिक क्रिया-कलाप मे आपकी भागीदारी सामाजिक सुख्याति का वातावरण बनायेगी। सार्थकतापूर्ण कामकाज अतिरिक्त व्यय भार के सूचक सिद्ध होंगे। प्रसासनिक कार्यों के सिलसिले में दूरस्थ यात्रा के संयोग बनते प्रतीत होंगे। टेक्नीकल शिक्षा, प्रतियोगिता आदि से जुड़े हुये कार्य सरलता के साथ सम्पन्न होंगे। संतान पक्ष की आलसी प्रवृत्तियां मनः स्थति को प्रभावित करेंगी। साहसिक निर्णय लेने की मानसिकता रहेगी। तारीख 14, 15 प्रगति सूचक सिद्ध होगी।

धनुः– ये, यो, भा, भी, भू, भे, ध, फ, ढ़

पीठ दर्द, कमर दर्द, अनिद्रा के शिकार बनते रहेंगे। अनायास निर्णय लेने की प्रवृत्तियां भी आप पर लगातार हावी रहेंगी। रचनात्मक कार्यों मे आपकी संलग्नता सामाजिक ख्याति की ओर अग्रसर करेगी। माता-पिता, अभिभावक आदि का स्वास्थ्य चिन्तित कर सकता हे। महिला तथा अग्रज वर्ग का सहयोग प्राप्त रहेगा। रोजी-रोटी की दिशा मे किये जा रहे प्रयास सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर रहेंगे। आर्थिक कार्ययोजनाओं को अन्जाम तक पहुंचाने मे सफल सिद्ध होंगे। तारीख 11, 12 शुभता का अहसास करायेगी।

मकरः- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

भोजन व्यवस्था मे मानसिक रुप से सादगी पूर्ण भोजन के ही पक्ष धर रहेंगे। आंशिक कठिनाइयों के साथ ग्रहस्थ जीवन सामान्य प्रक्रिया की तरह चलता-फिरता रहेगा। किसी सामाजिक, धार्मिक कार्यों मे आपकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। उच्च शिक्षा से जुड़े हुये कार्य सरलता के साथ सफलता मार्ग की ओर अग्रसर होंगे। अनायास अप्रिय बोलने की प्रवृत्तियां आपका तनाव बड़ाने वाली होंगी। महिला प्रसासनिक अधिकारियों से आपके बड़ते तातमेल लाभान्वित करेंगे। तारीख 12, 13 प्रगति सूचक है।

कुम्भः- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

कुटुम्ब के सदस्यों से जुड़े कार्यों मे आपकी ढुलमुल नीतियां कुटुम्ब मे रोष का वातावरण निर्मित करेंगी। विरोधियों के साथ आपका रचनात्मक व्यवहार विरोधियों को भी सोचन को विवश करेगा। यात्रा के दौरान यातायात के नियमों का कड़ाई के साथ पालन हितकर रहेगा। ग्रहस्थ आश्रम आंशिक खटपट का सप्ताह भर वातावरण बना रहेगा। भगवान भक्ति के मार्ग पर चलकर आत्मिक संतोष प्राप्त होगा। व्यवसायिक कार्य योजनाओं मे धीरे-धीरे लाभ की उम्मीद करें। तारीख 14, 15 प्रगति का वातावरण बनायेंगी।

मीनः- दी, दू, दे, दो, थ, झ, अ, चा, ची

अनायास एकत्रित हो रहे अतिरिक्त व्यय भार मनः स्थिति को प्रभावित करेंगे। सप्ताह भर ग्रहस्थ जीवन मे उतार चड़ाव भी देखने को मिल सकते हैं। रोजगार सम्बन्धी कामकाजों मे आपकी संलग्नता लाभ मार्ग की ओर अग्रसर रहेगी। शासन सत्ता का सहयोग प्राप्त करने मे भी सफलता प्राप्त होगी। अभी किसी नवीन व्यापार मे अतिरिक्त पूंजी निवेष का सही वक्त नहीं है। संतान पक्ष की समस्याओं के प्रति बेहद जागरुक एवं समर्पित रहेंगे। तारीख 16, 17 बेहतरी का अहसास कराने वाली सिद्ध होंगी।

सप्ताह के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार-

  • 1. शारदीय नवरात्रारम्भः, 11 अक्टूबर, रविवार।
  • 2. ब्रम्हचारिणी देवी दर्शन, चांपि (मुद्दई) जयद योगः रात्रि मे 09 बजकर 13 मिनट से प्रारम्भ होकर रात्रि मे 12 बजकर 04 मिनट तक, सोमवार, 12 अक्टूबर।
  • 3. मु० जमादि-उल-अव्वल 5 हिजरी सन 1448, चन्द्रघन्टादेवी दर्शन, रात्रि मे 12 बजकर 20 मिनट से पश्चिम दिशा मे शुक्रास्त, मंगलवार, 13 अक्टूबर।
  • 4. भद्रा स्वर्ग मे दिन मे 11 बजकर 05 मिनट से प्रारम्भ होकर रात्रि मे 11 बजकर 51 मिनट तक, वैनायकी श्रीगणेश चतुर्थी व्रत्म, रथोत्सव चतुर्थी, बुधवार, 14 अक्टूबर।

Pt Anand Awasthi

पटेल नगर कालोनी बछरावां,
रायबरेली डी-79, साउथ सिटी, लखनऊ

Leave a Reply