
मेषः- चू, चे, चो, ला, ली, लू, लो, अ
विपक्षियों के साथ भी मैत्री पूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने की जिज्ञासा मन से बाहर आयेगी। जीवन संगिनी के साथ मधुरतम पलों का बेहतरीन सदुपयोग करने मे सफल सिद्ध होंगे। लाभ और खर्च के मध्य का गहराता असन्तुलन मनः स्थिति को प्रभावित करेगा। खान-पान की वयवस्था तथा गुणवत्ता मे आवश्यक सुधार होगा। संतान पक्ष के उत्तरदायित्वों के प्रति बेहद संवेदनशील रहेंगे। तारीख 14, 15 बेहतरी का अहसास करायेगी।
वृषः- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो
शत्रुओं पर आपकी शमनात्मक कार्यवाही का बेहतर परिणाम प्रतीत होगा। शिक्षा-प्रतियोगिता की दिशा मे किये जा रहे प्रयास सार्थक परिणाम की ओर अग्रसर रहेंगे। प्रापर्टी डीलिंग आदि से जुड़े कार्यों मे कठिनाइयों के साथ अल्प लाभ रहेगा। जीविका सम्बन्धी मामलो मे आंशिक सफलता की ओर बढ़ सकते हैं। जोखिमपूर्ण निर्णय लेने की जिज्ञासायें मन से बाहर आती प्रतीत होंगी। धनापार्जन की दिशा मे प्रगति होगी। तारीख 15, 16 शुभ कारक सिद्ध होंगी।
मिथुनः- का, की, कू, के, को, हो, घ, ङ, छ
कठोरतम भाषा-शैली के प्रयोग के चलते पारिवारिक सदस्यों से वैचारिक मतभेद की स्थिति आयेगी। समय-समय पर साहसिक क्रिया-कलापों मे आपकी भागीदारी सामाजिक सुख्याति का वातावरण निर्मित करेगी। अनायास ही किसी पुराने मित्र से मुलाकात का हर्ष रहेगा। पठन-पाठन कार्यों मे आपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। संतान पक्ष शीत विकार, ज्वर आदि के शिकार हो सकते हैं। मानसिक रुप से आडम्बर विहीन धार्मिक आस्था के पक्षधर रहेंगे। तारीख 16, 17 प्रगति मार्ग की ओर अग्रसर होगी।
कर्क:- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो
वाणी मे चिड़चिड़ेपन की समाविष्टि के चलते कुटुम्ब के सदस्यों से वैचारिक मतभेद की स्थितियों का सामना करना पड़ेगा। युवा मित्र मण्डली से आपेक्षित सहयोग प्राप्त करने मे सफल सिद्ध होंगे। उच्च शिक्षा से जुड़े हुये आपके कामकाज प्रगति मार्ग की ओर अग्रसर होंगे। भागदौड़ और यात्रा के प्रकरणों का सिलसिला जारी रहेगा। आपकी धार्मिक आस्था भी धार्मिक अनास्था की ओर परिवर्तित होगी। यात्रा के दौरान यातायात के नियमो का कड़ाई से पालन अति आवश्यक रहेगा। तारीख 18, 19 उत्तम सूचक है।
सिंहः- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे
लाभ और खर्च के मध्य तालमेल स्थापित करने में सफल रहेंगे। दुष्ट जन संगति मानसिक तनाव का वातावरण बनायेगी। पारिवारिक सदस्य आपकी सहयोगी भावना के चलते आपसे सन्तुष्ट नजर आयेंगे। साझेदारी से जुड़े हुये किसी भी किस्म के व्यापार मे अतिरिक्त पूंजी निवेश घातक कदम प्रतीत होगा। जीवन साथी के साथ कठिनाइयों के साथ तालमेल स्थापित करने में सफल रहेंगे। उच्च शिक्षा से जुड़े हुये कामकाज उन्नति मार्ग की ओर अग्रसर होंगे। तारीख 14, 15 प्रगति सूचक सिद्ध होगी।
कन्याः- टो, पा, पी, पू, पे, पो, ष, ण, ठ
आय और व्यय मे सन्तुलन स्थापित कर पाना चुनौती पूर्ण कार्य साबित होगा। किसी वैवाहिक, सामाजिक कार्यों मे आपकी भागीदारी सामाजिक सुख्याति का वातावरण बनायेगी। यौन रोगों से बेहद सतर्कता अति आवश्यक है। घर-गृहस्थी में आ रहे अवरोधों को संभालना कठिन कार्य सिद्ध होगा। रोजी-रोटी की दिशा मे किये जा रहे प्रयास सार्थक मार्ग की ओर अग्रसर होंगे। वाणी मे वाचालता की समाविष्टि के चलते परिजनो से वैचारिक मतभेद की स्थिति आयेगी। तारीख 16, 17 शुभकारक होंगी।
तुलाः- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते
सप्ताह भर आप द्वारा तरल पदार्थों का अधिकाधिक सेवन बड़ता प्रतीत होगा। सार्थकता पूर्ण काज काज व्यय भार के अतिरिक्त श्रोत निर्धारित करेंगे। राज्य प्रसासन से जुड़े कार्यों मे आ रहे गतिरोध धीरे-धीरे समाप्त होते प्रतीत होंगे। राजनीतिक, कूटनीतिक व्यक्तियों से आपका बढ़ता जनसंपर्क सामाजिक सुख्याति की ओर अग्रसर रहेगा। अनायास एवं बिना सोचे-समझे फैसला लेने की प्रवृत्तियाँ मन से बाहर आयेंगी। सार्थकता पूर्ण यात्रा प्रसंग भी एकत्रित होंगे। तारीख 14, 15 शुभप्रद सिद्ध होगी।
वृश्चिकः- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू
जीविकोपार्जन सम्बन्धी कामकाज तेजी के साथ गतिशील होंगे। राज्य-प्रसासनिक अधिकारियों के सहयोग के चलते राजकीय कामकाज सरलता के साथ सम्पन्न होंगे। लगातार अनचाहे खर्च एवं अनचाही यात्राओं का वातावरण भी निर्मित होता रहेगा। ईश्वरीय अराधना बेहद रुचिकर प्रतीत होगी। परिवार मे किसी मांगलिक कार्य के सम्पन्न होने के आसार हैं। ग्रहस्थ आश्रम सामान्य प्रक्रिया के साथ चलता-फिरता रहेगा। संतान पक्ष की आलसी प्रवृत्तियां तनाव बड़ायेगी। तारीख 16, 17 बेहतर सिद्ध होगी।
धनुः– ये, यो, भा, भी, भू, भे, ध, फ, ढ़
यात्रा के दौरान यातायात के नियमों का कड़ाई के साथ पालन करना आवश्यक कदम साबित होगा। भगवान भक्ति का मार्ग बेहद प्रिय एवं रुचिकर प्रतीत होगा। युवा मित्र मण्डली के सहयोग के चलते राजकीय कार्यों मे नवीन दिशा निर्धारित होगी। किसी गीत, संगीत, नृत्य आदि के समारोह मे आपकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। कहीं का रुका हुआ धन भी प्राप्त होगा। महिला मित्र मण्डली से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त करने मे सफल रहेंगे। तारीख 14, 15 प्रगति सूचक है।
मकरः- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी
ग्रहस्थ जीवन मे तीखी-मीठी नोंक-झोंक का वातावरण बनता-बिगड़ता रहेगा। खान-पान व्यवस्था मे आवश्यक सुधार भी संभावित है। रोजी-रोटी की दिशा मे किये जा रहे प्रयास सार्थक मार्ग की ओर अग्रसर रहेंगे। प्रापर्टी से जुड़े हुये काम काज सकारात्मक दिशा की ओर परिवर्तित होंगे। अनायास तथा अत्याधिक बोलने की प्रवृत्तियां तनाव बड़ाने वाली प्रतीत होगी। कठिनाइयों के साथ किसी धार्मिक मामलो मे भागीदारी बड़ेगी। निरर्थक खर्च पर नियन्त्रण आवश्यक है। तारीख 15, 16 शुभ कारक प्रतीत होगी।
कुम्भः- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द
रक्तचाप की निर्मित हो रहीं स्थितियां मनः स्थिति को प्रभावित करेगी। खर्च की अधिकता पर नियन्त्रण रख पाना चुनौतीपूर्ण कार्य सिद्ध होगा। पारिवारिक सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। विरोधियों की सक्रियता पर दबाव बनाये रखने की रणनीति कारगर कदम सिद्ध होगी। किसी नवीन व्यापार की शुरुवात के लिये यह बेहतर सप्ताह नही होगा। देवी-उपासना, आराधना आदि में आपकी संलग्नता बढ़ जाएगी। तारीख 16, 17 प्रगति सूचक सिद्ध होगी।
मीनः- दी, दू, दे, दो, थ, झ, अ, चा, ची
स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहना अति आवश्यक है। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा मे किये जा रहे प्रयास सार्थक मार्ग की ओर अग्रसर होंगे। कठिनाइयों के साथ संतान पक्ष की ज़रूरतों को पूरा करने में सक्षम रहेंगे। यातायात के नियमों का पालन यात्रा के दौरान अवश्य करें। मनोरंजन के संसाधन बढ़ाने की दिशा में किए गए प्रयास सफल सिद्ध होंगे। आपकी निर्णय क्षमता निश्चय और अनिश्चय के मध्य मार्ग की ओर अग्रसर होगी। किसी भी विषय पर स्पष्ट राय रखें बेहतर रहेगा। तारीख 18, 19 उत्तम सूचक है।
सप्ताह के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार-
- 1. मु० रविउस्मानी 4 हिजरी सन् 1448, श्री शंकर देव तिथि द्वितीया (आसाम) रविवार, 13 सितम्बर ।
- 2. हरितालिका तीज व्रतम्, वृहद गौरी व्रतम्, गौरी तृतीया (असम) सोमवार, 14 सितम्बर।
- 3. श्री ऋषी पंचमी, जैन संवत्सरी, सरस्वती पूजा (उड़ीसा) सौभाग्य चतुर्थी बंगाल, बुधवार।
- 4. लोलार्क षष्ठी, स्कन्द षष्ठी, ललिता षष्ठी, गुरुवार, 17 सितम्बर।
- 5. मुक्ता-भरण सप्तमी, सन्तान पूजा सप्तमी, फल सप्तमी, अपराजिता पूजा, शुक्रवार, 18 सितम्बर।
- 6. श्री राधा अष्टमी व्रतम्, शनिवार, 19 सितम्बर।
Pt Anand Awasthi
पटेल नगर कालोनी बछरावां,
रायबरेली डी-79, साउथ सिटी, लखनऊ
