You are currently viewing भाग्यं भवति कर्मणा आपका साप्ताहिक भविष्यफल एवं व्रत पर्व और त्यौहार रविवार 25 अक्टूबर 2026 से शनिवार 31 अक्टूबर 2026 तक

भाग्यं भवति कर्मणा आपका साप्ताहिक भविष्यफल एवं व्रत पर्व और त्यौहार रविवार 25 अक्टूबर 2026 से शनिवार 31 अक्टूबर 2026 तक

मेषः- चू, चे, चो, ला, ली, लू, लो, अ

जीवन संगिनी के साथ मधुरतम पलों का बेहतरीन आनन्द उठाने मे सफल सिद्ध होंगे। सादगीपूर्ण खान-पान व्यवस्था को विस्तारित कटने के प्रयोगों मे सफलता प्राप्त होगी। व्यापारिक कार्य योजनाओं को नवीन दिशा देने के प्रयास सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर रहेंगे। दौड़धूप की अधिकता के दौरान यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन हितकर कदम सिद्ध होगा। खर्च के अतिरिक्त श्रोतों का निर्धारण होगा। तारीख 25, 26, 27 शुभकारक सिद्ध होगी।

वृषः- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

जोखिमपूर्ण निर्णय लेने की कार्यशैली मे लगातार वृद्धि होगी। उच्च शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा मे किये जा रहे उपाय सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर होंगे। आय और व्यय मे सन्तुलन स्थापित करना चुनौतीपूर्ण कार्य साबित होगा। भूमि क्रय-विक्रय सम्बन्धी कार्यों मे लगातार सफलता मार्ग की ओर अग्रसर रहेंगे। विरोधियों पर दमनात्मक कार्यवाही के अनेक अवसर उपलब्ध होंगे। समय-समय पर दौड़धूप और व्यस्तता का वातावरण भी बनेगा। तारीख 28, 29 शुभ सूचक प्रतीत होगी।

मिथुनः- का, की, कू, के, को, हो, घ, ङ, छ

कुटुम्ब के सदस्यों से बातचीत के दौरान आवेश मे न आयें बेहतर होगा। संतान पक्ष के प्रति अपनी जिम्मेदारियों का अहसास रहेगा। घर-ग्रहस्थी सामान्य प्रक्रिया की तरह चलती-फिरती प्रतीत होगी। हास-परिहास के उपलब्ध अवसरों पर व्यंगात्मक शैली का प्रयोग ना करना हितकर रहेगा। मनोरंजन के संसाधन जुटाने के प्रयास सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर होंगे। संतान पक्ष की ओर से कोई सुखद समाचार भी मिल सकता है। अनायास निर्णय लेने की आदतें आप पर हावी रहेंगी। तारीख 30, 31 बेहतरी का अहसास करायेंगी।

कर्क:- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

सप्ताह की शुरुवात मे राजकीय कामकाजों मे आपकी सलंग्नता लाभ मार्ग की ओर अग्रसर रहेगी। ग्रहस्थ आश्रम मे तीखी-मीठी झड़प का वातावरण बनता प्रतीत होगा। लाभ और हानि के मध्य का सन्तुलन कठिनाइयों के साथ बनता दिखाई देगा। अभिभावक गणों के प्रति किसी ना किसी रुप मे सन्तोष का वातावरण बनेगा। अपने स्वयं के किये हुये कार्यों से मनः स्थिति प्रभावित रहेगी। रक्तचाप, मानसिक असन्तोष से अपने आपको बनाये रखना उत्तम होगा। धार्मिक आस्था अनास्था मे परिवर्तित होगी। तारीख 26, 27 उत्तम सूचक है।

सिंहः- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

जोखिमपूर्ण कार्यों की रणनीति से जुड़े हुये मामलो मे प्रगति पथ निर्धारित होंगे। युवा वर्ग तथा महिला मित्र मण्डली के सहयोग के चलते कई बिगड़ते हुये कार्य बनते प्रतीत होंगे। उच्च शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा मे किये जा रहे प्रयास सकारात्मक पक्ष की ओर अग्रसर रहेगी। निर्णय क्षमता प्रभावित रहेगी सोच समझकर निर्णय लें। केतु और शनि मे षडाष्टक योग कई गम्भीर कठिनाइयों की ओर अग्रसर कर सकता है। ईश्वर अराधना का मार्ग राहतकारक प्रतीत होगा। तारीख 28, 29 प्रगति सूचक सिद्ध होगी।

कन्याः- टो, पा, पी, पू, पे, पो, ष, ण, ठ

सच और झूठ की कसौटी पर सत्य पक्ष के ही मानसिक रुप से पक्षधर रहेंगे। सप्ताह भर ग्रहस्थ जीवन तीखी-मीठी नोंक-झोंक का वातावरण प्रतीत होगा। खान-पान व्यवस्था भी प्रभावित रहेगी। गुप्त रोगों से सजग रहना भी अति आवश्यक कमद सिद्ध होगा। कठिनाइयों के साथ आर्थिक कार्य योजनाओं को धीरे-धीर विस्तार रुप देने मे सफल सिद्ध होंगे। एकत्रित हो रहे यात्रा प्रकरण आंशिक लाभ की ओर अग्रसर होंगे। सामाजिक, राजनैतिक क्रिया-कलाप सामाजिक ख्याति का वातावरण निर्मित करेंगे। तारीख 30, 31 प्रगति का अहसास कराने वाली होंगी।

तुलाः- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते

ग्रहस्थ जीवन के अनुभव सुखदपूर्ण अहसास करायेंगे। खान-पान मे आप द्वारा लगातार तरल पदार्थों का अधिकाधिक सेवन बड़ेगा। शासन-प्रसासन से जुड़े कामकाज सकारात्मक दिशा की ओर अग्रसर रहेंगे। राजनैतिक, कूटनैतिक व्यक्तियों से आपके बड़ते जनसम्पर्क सामाजिक सुख्याति के अवसर उपलब्ध करायेंगे। शत्रुओं पर आपकी शमनात्मक कार्यवाही का असर स्पष्ट रुप से प्रतीत होगा। संतान पक्ष की सोच मनः स्थिति को प्रभावित करने वाली होगी। तारीख 26, 27 प्रगति मार्ग की ओर अग्रसर होंगी।

वृश्चिकः- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

विरोधियों के साथ भी मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने की जिज्ञासा मन से बाहर आयेगी। व्यय भार के एकत्रित हो रहे प्रसंग तनावग्रस्त कर सकते हैं। ग्रहस्थ आश्रम सामान्य प्रक्रिया की तरह चलता फिरता प्रतीत होगा। किसी नवीन व्यवसायिक कार्ययोजनाओं मे अतिरिक्त पूंजी निवेश घातक कदम होगा। किसी धार्मिक, अध्यात्मिक आयोजन मे आपकी भागीदारी प्रसंसा मार्ग की ओर अग्रसर होगी। आंशिक कठिनाइयों के साथ रोजी-रोटी की दिशा मे प्रगतिशील वातावरण बनेगा। तारीख 25, 26 उन्नति कारक सिद्ध होगी।

धनुः– ये, यो, भा, भी, भू, भे, ध, फ, ढ़

कमर दर्द, पीठ दर्द, थकान आदि से शारीरिक कष्टों की अनुभूति होगी। जन भागीदारी से जुड़े हुये कार्यों से सामाजिक ख्याति के नवीनतम अवसर उपलब्ध होंगे। संतान पक्ष भी शीत विकार, ज्वर आदि के शिकार बन सकते हैं। भूमि क्रय-विक्रय, न्यायालय सम्बन्धी कामकाज कठिनाइयों की ओर संकेत देते प्रतीत होंगे। कहीं ना कही का रुका हुआ धन प्राप्त होने की संभावना बनती प्रतीत होगी। यात्रा के दौरान यातायात के नियमों का कड़ाई के साथ पालन करें हितकर होगा। तारीख 28, 29 उत्तम है।

मकरः- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

खान-पान मे सादगीपूर्ण भोजन के साथ-साथ मिष्ठान भी प्रिय होंगे। आंशिक कठिनाइयों के साथ ग्रहस्थ जीवन सामान्य बना रहेगा। सप्ताह भर दौड़धूप और व्यस्तता के अतिरिक्त प्रकरण एकत्रित होते रहेंगे। वृद्धजन एवं मित्र मण्डली से आपेक्षित सहयोग प्राप्त करने मे सफल सिद्ध होंगे। प्राविधिक शिक्षा प्रतियोगिता आदि की दिशा मे किये जा रहे प्रयास सकारात्मक पथ की ओर अग्रसर रहेंगे। आजीविका सम्बन्धी कार्यक्षेत्र मे आपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। तारीख 30, 31 शुभप्रद है।

कुम्भः- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

धार्मिक, अध्यात्मिक क्रिया-कलापों मे आपकी भागीदारी प्रसंसा पथ की ओर अग्रसर रहेगी। रोजी-रोटी की दिशा मे किये गये प्रयास आंशिक कठिनाइयों के साथ प्रगति मार्ग की ओर बड़ते प्रतीत होंगे। कुटुम्ब के सदस्यों के कार्यों के प्रति उदासीनता कुटुम्ब मे रोष का वातावरण निर्मित करेगी। पेट सम्बन्धी रोगों से शारीरिक एवं मानसिक कष्ट रहेगा। विरोधियों पर अपकी दमनात्मक कार्यवाही बेहद असरदार साबित होगी। ग्रहस्थ जीवन सामान्य रहेगा। तारीख 25, 26 बेहतरी का अहसास कराने वाली होगी।

मीनः- दी, दू, दे, दो, थ, झ, अ, चा, ची

शीत विकार, ज्वर आदि से शारीरिक कष्टों का सामना करना पड़ेगा। सप्ताह की शुरुवात मे वाणी मे चिड़चिड़ेपन की समाविष्टि रहेगी। व्यय भार अधिकतम सीमा रेखा पार करेगा। पठन-पाठन कार्यक्रमों मे आपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। किसी ना किसी रुप मे संतान पक्ष की ओर से मानसिक असंतोष रहेगा। भागदौड़ के एकत्रित हो रहे प्रसंग मनः स्थिति को प्रभावित करेंगे। मनोरंजन के संसाधन जुटाने के प्रयासों को बल मिलेगा। तारीख 28, 29 प्रगति मार्ग की ओर अग्रसर रहेंगी।

सप्ताह के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार-

  • पंचक समाप्त, व्रत की पूर्णिमा, शरद पूर्णिमा, कोजागरी पूर्णिमा, रविवार, 25 अक्टूबर।
  • 2. स्नान दान की पूर्णिमा महर्षिबाल्मी की जयन्ती, परासर जयन्ती, रास पूर्णिमा (ब्रज भूमि) ओली समाप्त (जैन), सोमवार, 26 अक्टूबर।
  • 3. अशून्य शयन द्वितीया व्रतम्, चन्द्रोदय रात्रि में 06 बजकर 02 मिनट पर, आकादसी प्रारम्भः, फसली कार्तिक मासारम्भः, मंगलवार, 27 अक्टूबर।
  • 4. पूर्व दिशा में प्रातः 07 बजकर 35 मिनट पर शुक्रोदय, सर्वार्थ सिद्धि योग समस्त दिन, 28 अक्टूबर, बुधवार ।
  • 5. संकष्ठी श्रीगणेश करक चतुर्थी (करवा चौथ) व्रतम्, चन्द्रोदय रात्रि मे 07 बजकर 57 मिनट पर, ललिता चतुर्थी, दशरथ पूजा, 29 अक्टूबर, गुरुवार।
  • 6. भद्रा रात्रि मे 09 बजकर 25 मिनट से प्रारम्भ, प्रातः 07 बजकर 35 मिनट पर शुक्र बालत्व निवृत्तिः, 31 अक्टूबर, शनिवार।

Pt Anand Awasthi

पटेल नगर कालोनी बछरावां,
रायबरेली डी-79, साउथ सिटी, लखनऊ

Leave a Reply