You are currently viewing भारतीय जनमानस मे बेहद लोकप्रिय हैं योगी आदित्यनाथ

भारतीय जनमानस मे बेहद लोकप्रिय हैं योगी आदित्यनाथ

भारतीय जनमानस मे लगातार जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले योगी आदित्यनाथ से आज प्रदेश ही देश पूर्ण रुप से परिचित हो चुका है अति शिक्षित योगी मुखर वक्ता के साथ-साथ देश की राजनीति के फायरब्रान्ड राजनेता के रुप में जाने जाते हैं प्रचंड बहुमत की सरकार के मुख्यमंत्री होने के कारण जन सामान्य को योगी जी से अपेक्षायें भी बहुत हैं। सूबे में समस्यायें भी अधिक हैं। सबसे कम उम्र का सांसद होने का भी रिकार्ड योगी जी के नाम है निरन्तर सत्ता में वापसी ही योगी जी को कुशल राजनीतिज्ञ, कुशल प्रसासक एवं समाज में बेहतरीन कार्यों के लिये जाना जाता है। तभी तो बुलडोजर बाबा की भी उपाधि प्राप्त हो चुकी है। वक्त के साथ अपने आप को ढाल लेने में माहिर योगी आदित्य नाथ के जन्मांक का विश्लेषण करने पर कई तरह की विशेषतायें उभरकर सामने आती हैं।
पौड़ी जनपद मे जन्मे योगी आदित्यनाथ उच्च शिक्षित हैं, धार्मिक भी हैं, कार्य करने में दृढ़ प्रतिज्ञ भी हैं। जोखिम उठाने एवं साहसिक निर्णय लेने में सक्षम भी हैं, अनुशासन प्रिय होने के साथ-साथ मेहनती भी हैं। कोरोना काल में प्रदेश की जनता ने योगी जी की मेहनत भी देखी है।
योगी जी का जन्म लग्न सिंह है सिंह लग्न में जन्में व्यक्तियों के बारे में पुस्तक मानसागरी में निम्न कथन है।
सिंह लग्ने समुत्पन्ने भोगी शत्रुविमर्दकः । स्वल्पोदरोडल्प पुत्रश्च सोत्साहीरण विक्रमी ।।

सिंह लग्न में जन्मे होने के करण योगी जी विपरीत परिस्थितियों में भी कार्य करने वाले, निडर, उत्साही स्वभाव वाले, हार को सदैव जीत में परिवर्तित करने वाले योगी जी भाग्यशाली होने के साथ-साथ अपार ऊर्जा के प्रतीक भी हैं।

क्या कहते हैं सितारेः- योगी जी के जन्मांक और नवमांश को देखा जाय तो महर्षि परासर
सिद्वान्त के आधार पर पूर्ण राजयोग लागू होता है। बुधादित्य योग भी है। त्रिकोण में स्वग्रही बृहस्पति प्रबल भाग्य कारक है। बृहस्पति जी भाग्य वृद्धि के साथ-साथ प्रबल धार्मिकता के योग भी बनाते हैं।
आने वाला समयः - नवमांश तथा जन्मांक के ग्रह नक्षत्र योगी जी को बृहद दृढ़ प्रतिज्ञ बनाते
हैं। वर्तमान समय में योगी जी विन्शोत्तरी महादशा में केतु की दशा में शनि का अन्तर चल रहा है। यह 24.03.2023 तक है। उपरान्त बुध की अन्तर दशा 21.03.2024 तक है। शानि तथा बुध दोनों ग्रह जन्मांक तथा नवमांश में योगकारक हैं। उपरान्त शुक्र की महादशा प्रारम्भहो जायेगी। शुक्र की अर्न्तदशा 21.07.2027 तक है यह अर्न्तदशा तथा गोचर अनायास निर्णय लेने की प्रवृत्तियां पैदा करेंगी साथ-साथ महिलाओं के उत्थान की दिशा मे बेहतरीन कार्य करेंगे। यह कार्यकाल भी कानून-व्यवस्था की दृष्टिकोण से बेहद उत्तम सर्वसमाज को प्रतीत करायेगा।

Leave a Reply