पराक्रम से जुड़े हुये कामकाज की व्याख्या यदि करनी हो तो मंगल ज्योतिष जगत मे स्वयं चर्चा मे आ जाते हैं। मंगल हिंसक स्वभाव वाले, युवा, गौर वर्ण, पित्त प्रधान प्रकृति वाले, तेज स्वभाव, तामसिक गुणों से युक्त, अहंकारी प्रवृत्ति वाले ग्रह हैं। नक्षत्र मण्डल मे मंगल बृहस्पति और चन्द्रमा के मध्य मे स्थित होते हैं। मंगल को काल पुरुष का पराक्रम कहा जाता है। यह पुरुष ग्रह होने के साथ-साथ रक्त वर्ण जैसे हैं। क्षत्रिय वर्ण होने के साथ-साथ ग्रीष्म ऋतु पर अधिपत्य है। मंगल के अधियप्य देव हनुमान जी हैं अन्य सभी ग्रहों की तरह मंगल भी सूर्य की परिक्रमा करते हैं। यह पन्द्रह सोलह मील प्रति सेकेण्ड की गति से भ्रमण करते हैं। जब यह सूर्य के निकट आते हैं तब इसकी चाल बेहद तेज हो जाती है। यह पाप प्रभाव वाला ग्रह, मोटे लाल वस्त्र का स्वामी तथा लोक मे मृत्यु लोक का जन्मदाता है, दक्षिण दिशा का स्वामी भी है, शौर्य, साहस आदि के प्रतीक भी हैं। ज्योतिष जगत मे मंगल को सेनापति की उपाधि प्राप्त है। यह मेष एवं वृश्चिक राशि का स्वामी है।
मकर राशि मे उच्च तथा कर्क राशि मे नीच होता है। मंगल मुख्यतः रक्त कारक, जाति, शत्रु, मांस, मज्जा, पित्तासय, मूत्रासय, सैन्यबल, शस्त्र, पराक्रम, बाहुबल आदि का प्रतिनिधि ग्रह के रुप मे पूरे विश्व मे विद्यमान रहता है।
क्या करता है अशुभ मंगलः-
मंगल के अशुभ होने पर बार-बार फोड़े-फुन्सी आदि होती है। उदर रोग, कोड़, दन्त विकार, रक्त विकार, अस्थि मज्जा सम्बन्धी रोग, गुदा रोग, जिगर रोग, होंठों का फटना इत्यादि से पीड़ित होता है। मंगल अरिष्ट होने पर व्यक्ति डरपोक होने की स्थिति में आ जाता है। क्रूर तथा अत्याचारी प्रवृत्तियां हावी हो जाती हैं।
अचल सम्पत्ति का विवाद, सैन्य और पुलिस कार्यवाही, आगजनी, हिंसा, गुस्से मे अपराध भी अशुभ मंगल के कारण होते हैं।
मंगल शन्ति के प्रमुख उपायः-
- हनुमान जी की पूजा करें, हनुमान चालीसा तथा बजरंग बाण का पाठ करें।
- साफ-सुथरे तरीके से मंगलवार का व्रत करें।
- ॐ हं हनुमते नमः मन्त्र का प्रतिदिन जप करें।
- दान भी आप अपनी श्रद्धा और धन की उपलब्धता के आधार पर कर सकते हैं।
- मूंगा, गेहूं, सिन्दूर, तांबे का लोटा, केसर, लाल मसूर, लाल चन्दन की माला, शुद्ध देशी घी, सोना, वर्ण दक्षिणा, लाल गाय आदि का दान करके अशुभमंगल का प्रभाव कर कर सकते हैं।
Pt Anand Awasthi
पटेल नगर कालोनी बछरावां,
रायबरेली डी-79, साउथ सिटी, लखनऊ
