You are currently viewing नरेन्द्र मोदी जन्मदिन विशेष | जीवन परिचय और राजनीतिक सफर
नरेन्द्र मोदी के जन्मदिन पर जानिए उनके प्रारंभिक जीवन, सार्वजनिक जीवन में प्रवेश, गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में कार्यकाल और भारत के प्रधानमंत्री तक की यात्रा।

नरेन्द्र मोदी जन्मदिन विशेष | जीवन परिचय और राजनीतिक सफर

जन्मदिन पर विशेष: नरेन्द्र दामोदर दास मोदी — 17 सितम्बर 1950

विश्व जन-मानस मे जोरदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले नरेन्द्र भाई दामोदर दास मोदी देश के पन्द्रहवें प्रधानमन्त्री हैं। प्रधानमन्त्री की हैसियत से अब तक का सबसे बड़ा कार्यकाल भी है। गुजरात में मोदी 04 बार मुख्यमंत्री रह चुके हैं। वर्तमान समय मे देखा जाय तो देश मे ही नही विदेशों मे भी सबसे लोकप्रिय नेताओं में मोदी जी की गिनती की जाती है। देश प्रेम की अटूट झलक सर्वाधिक मोदी जी मे स्पष्ट प्रतीत होती है। मध्यम वर्गीय परिवार मे जन्मे मोदी जी पूर्ण रुपेण शाकाहारी हैं। जीवन को सादगी के साथ जीने की कला भी मोदी जी को खूब आती भी है और भाती भी है। युवा अवस्था मे अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद में शामिल होकर देश सेवा का व्रत संकल्प लेकर जन सेवा के मार्ग पर चले और बडते चले गये। भ्रष्टाचार विरोधी तमाम अन्दोलनों में मोदी जी की सक्रिय भागीदारी रहती है। राजनैतिक रुचियां तथा सामाजिक सेवा के मार्ग पर सदैव अग्रसर रहकर महत्वपूर्ण भूमिका भी निभाते थे। पथरीले रास्तों पर चलकर कठिन से कठिन संघर्ष करना मोदी जी के स्वभाव की विशेषता रही है। राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ से बेहद लगाव था। इसी लगाव के चलते संघ के निष्ठावान प्रचारक के रुप मे सम्पूर्ण देश का भ्रमण भी किया। दूसरे शब्दों मे यह भी कह सकते हैं कि भारतीय जनता पार्टी की पूर्ण बहुमत की सरकार बनाने में मोदी जी की हमेशा महत्वपूर्ण भमिका रही है। सक्रियता, स्वभाव, जनता से अपने आपको जोड़ लेने की कला में माहिर मोदी की जन्म कुण्डली का विश्लेषण करने पर कई तरह की विशेषतायें उभर कर सामने आती हैं।

वडनगर गुजरात मे जन्मे मोदी जी की लग्न तथा राशि वृश्चिक है। लग्न मे स्वग्रही मंगल तथा भाग्य स्थान का स्वामी चन्द्र है। यह महर्षि परासर सिद्धान्त के अनुसार पूर्ण राजयोग कारक है। चन्द्रमा से बृहस्पति भी केन्द्र मे हैं, जो गजकेसरी योग का निर्माण करते है। चतुर्थेस होकर कर्म स्थान मे शनिजी है। चतुर्थ स्थान से नेतृत्व का विचार किया जाता है।
शनि जी दीर्घ कालिक राजयोग प्रदान करने वाले हैं। दसमेस सूर्य लाभ स्थान मे हैं, यह प्रसासनिक कार्यों मे सदेव अग्रसर रखने वाले प्रतीत होते रहेंगे।

आने वाला समयः अनुराधा नक्षत्र मे मोदी जी का जन्म है। यह चन्द्रमा से प्रभावित नक्षत्र है।
चन्द्रमा लग्न मे भाग्य स्थान का स्वामी भी है। मंगल के लग्न मे होने से साहस, दृढ़ता, इच्छा शक्ति का भरपूर समावेश है। वर्तमान समय के गोचर को देखा जाय तो भाग्य स्थान मे उच्च राशि का बृहस्पति है, जो प्रबल भाग्य कारक है। मोदी जी के सितारे यह कहते हैं कि देश ही नही विदेशों तक ख्याति अर्जित रहेगी तथा देश और जनमानस के मध्य हमेशा लोकप्रिय रहेंगे। 17 सितम्बर को विश्वकर्मा जयन्ती भी है, विश्वकर्मा जी की तरह मोदी जी भी बेहतरीन शिल्पकार निर्माण कर्ता के रुप मे लोकप्रिय होंगे।

Pt Anand Awasthi

पटेल नगर कालोनी बछरावां,
रायबरेली डी-79, साउथ सिटी, लखनऊ

Leave a Reply