You are currently viewing असीमित अभिनय क्षमता की प्रतीक हैं रश्मिका मंदाना

असीमित अभिनय क्षमता की प्रतीक हैं रश्मिका मंदाना

भारतीय फिल्म उद्योग मे जबरदस्त प्रसिद्ध हो रही रश्मिका मंदाना भारतीय जन मानस मे भी लोकप्रिय हो रही हैं। अति साधारण परिवार से उठ कर नंगे पांव तमाम पथरीले रास्तों से चलकर अपनी पहचान बना पाना कितना कठिन और दुष्कर कार्य है यह अहसास रश्मिका जी को अवश्य होगा। दक्षिण भारत की फिल्मो मे वह अपना विशिष्ट स्थान बना चुकी हैं। मॉडलिंग से अपने कैरियर की शुरुवात करने वाली रश्मिका नेशनल कृश मानी जाती हैं। गुगल, फेसबुक आदि मे उनकी पोस्टें तमाम लोगों को सोंचने पर विवश करती हैं। मैं स्वयं पं० आनन्द अवस्थी रश्मिका जी का जबरदस्त फैन हूँ। मास्टर ऑफ साइकोलॉजी मे डिग्री होल्डर रश्मिका जी का जीवन भी बहुत उतार चड़ाव वाला रहा है। कॉलेज के दिनों मे मॉडलिंग तथा विज्ञापन फिल्मों में काम करके वह अपना खर्च निकालती थीं। तेलगू, कन्नड़, दक्षिण भारत की फिल्मों मे रश्मिका अपना विशिष्ट स्थान बना चुकी हैं। बात अगर हिन्दी सिनेमा की करें तो लगभग आधा दर्जन फिल्में भी आ चुकी हैं। मैंने स्वयं उनकी छावा फिल्म देखी है, बहुत बेहतरीन लगी तथा बेहतरीन अभिनय भी दिखाई पड़ा। कर्नाटक से मुम्बई तक का सफर भी प्रसिद्ध होने के कारण धीरे-धीरे आसान हुआ। हिन्दी सिनेमा मे भी रश्मिका प्रसिद्ध दर प्रसिद्ध होती चली जा रही हैं। आज वक्त भी साथ है, अभिनय भी कमाल का है। पारिवारिक जीवन भी बहुत बेहतर है। दिन-प्रतिदिन फेसबुक तथा इंस्टाग्राम पर छायी रहती हैं। विकीपीडिया श्रोत से जानकारी के आधार पर रश्मिका की जन्म लग्न मिथुन तथा राशि तुला है। लग्नेश बुध लाभ स्थान मे है। चन्द्रमा भी धन स्थान का स्वामी होकर त्रिकोण मे है। शुक्र नृत्य, संगीत, अभिनय आदि के क्षेत्र मे निपुण करता है। लेकिन शुक्र सौन्दर्य प्रसाधन आदि मे खर्च भी खूब कराता है। दसम स्थान मे मंग + सू + शनि + केतु महार्षि परासर सिद्धान्त के आधार पर पूर्ण राजयोग प्रदान करते हैं। सूर्य और मंगल का दशम स्थान मे बैठ कर राजा की तरह जीवनशैली प्रदत्त करते हैं। बृहस्पति का सप्तम स्थान मे होना परिवारिक जीवन की सफलता के मार्ग भी खुलते हैं। जीवन साथी के साथ सदैव बेहतरीन तालमेल बने रहेंगे। धर्म-कर्म आदि मे विशेष आस्था भी बनी रहेगी।

क्या कहता है आने वाला कलः- गोचर मे शनि षष्ठ भाव मे है। यह स्थायी धन लाभ देता है तथा विरोधियों की संख्या मे कमी भी लाता है। दीर्घ कालीन राजयोग सूचक भी है। बृहस्पति की महादशा भी चल रही है। बृहस्पति दशा मे राहु का अन्तर 19.12.2028 तक है। गोचर मे बृहस्पति भी जल्द शुभ स्थिति मे आने वाला है। शनि और बृहस्पति के गोचर मे मजबूत होने से यह निष्कर्ष निकलता है कि रश्मिका जी आने वाले कल मे बेहतरीन अभिनय युक्त फिल्मे समाज को देंगी, तथा लगातार प्रसिद्धि की ओर अग्रसर रहेंगी।

 

भाग्यं भवति कर्मणा।

Pt Anand Awasthi

पटेल नगर कालोनी बछरावां,
रायबरेली डी-79, साउथ सिटी, लखनऊ

Leave a Reply