राजनीति में तथा सामाजिक जीवन मे स्त्री पक्ष की सदैव बेहतरीन भूमिका रही है। यह भूमिका भी व्यक्ति को तथा समाज को आगे बढ़ाने मे अग्रसर रहती है। सामाजिक जीवन से राजनैतिक जीवन मे प्रवेश कर चुकी महिलायें समाज के हर वर्ग मे अपनी अग्रणी भूमिका में हैं। कल्पना शक्ति के अधिपति चन्द्र जी हैं। इन सभी महिलाओं मे किसी न किसी रुप में चन्द्रमा का असर है। यह असर बहुत दूर तक के सफर का सूचक है। क्या कहते हैं राजनीति मे सितारों के सितारे।
सोनिया गाँधी
भारतीय राजनीति मे सोनिया गाँधी तमाम समीकरणों को बदलने की क्षमता रखती हैं। कर्क लग्न की प्रधानता होने के कारण भावुकता, स्नेह तथा बेहद उपजाऊ कल्पना शक्ति की जन्मदाता भी हैं।
राजनीति की दशा और दिशा को समझदारी के साथ निपटाने की क्षमता है, चुनौतियों का समाधान भी निकाल लेती हैं। मालव्य योग, गजकेसरी योग भी पाये जाते हैं। सभी धर्मों के प्रति समर्पण की भावना है। सभी सामाजिक लोगों में गहरी पैठ भी है। चतुर्थ भाव मे स्वग्रही शुक्र महिलाओं को तथा महिला शक्ति को बेहतरी के साथ संगठित कर सकती है। वर्तमान समय मे शुक्र भी लाभेश और चतुर्थेश हो जाता है। ग्रहस्थिति के आधार पर स्त्री शक्ति की केन्द्र बिन्दु बनी रहेंगी।
मायावती
राजनीति की दशा और दिशा को समझदारी के साथ निपटाने की क्षमता है, चुनौतियों का समाधान भी निकाल लेती हैं। मालव्य योग, गजकेसरी योग भी पाये जाते हैं। सभी धर्मों के प्रति समर्पण की भावना है। सभी सामाजिक लोगों में गहरी पैठ भी है। चतुर्थ भाव मे स्वग्रही शुक्र महिलाओं को तथा महिला शक्ति को बेहतरी के साथ संगठित कर सकती है। वर्तमान समय मे शुक्र भी लाभेश और चतुर्थेश हो जाता है। ग्रहस्थिति के आधार पर स्त्री शक्ति की केन्द्र बिन्दु बनी रहेंगी।
हेमा मालिनी
सशक्त अभिनेत्री के रुप मे फिल्मी दुनिया मे पहचान बनाने वाली दक्षिण भारत की सफल अभिनेत्री हेमा मालिनी फिल्म जगत के साथ राजनीति मे भी अच्छा दखल रखती हैं।
फिल्मों मे बेहतरीन भूमिका निभाने वाली ड्रीम गर्ल के रुप मे ख्यातिप्रद अब राजनीति मे ख्याति अर्जित करने का लगातार प्रयास कर रही हैं। स्त्री शक्ति को अपने साथ जोड़ने की बेहतरीन प्रतिभा है। चन्द्र ग्रह का स्वामित्व होने के कारण स्त्री पक्ष के साथ बेहतर सामन्जस्य स्थापित कर सकती है। केन्द्र त्रिकोण, कलानिधि आदि योगों के चलते सामाजिक जीवन मे बेहतरीन कार्य करेंगी। इन्हीं समस्त योगों के चलते राजनीति मे मथुरा से दूसरी बार सांसद हैं। आगामी जीवन मे राजनैतिक तथा सामाजिक क्षेत्र मे भागीदारी सुनिश्चित रहेगी तथा स्त्री पक्ष के साथ बेहतरीन सामन्जस्य स्थापित रहेगा। भाग्यशाली होने के साथ-साथ शुक्र की प्रधानता होने के कारण राजनीति मे बेहतरीन पारी खेलने में सक्षम रहेंगी।
डिम्पल यादव
मैनपुरी संसदीय क्षेत्र से सांसद डिम्पल यादव की गोचर लग्न कर्क है। चर एवं जलीय राशि होने के कारण संवेदनशीलता, भावुकता, बुद्धिमत्ता, कल्पनाशीलता किसी भी विषय को अतिशीघ्र समझ लेने वाले गुण भी प्रमुखता के साथ विद्यमान रहेंगे। देश में महिलाओं के हितों के लिए डिम्पल मे बेहतरीन कार्य करने की क्षमता है। लखनऊ विश्वविद्यालय की छात्रा रहीं डिम्पल की राजनैतिक समझ बेहतरीन है। अब आगे भी उनकी राजनैतिक पारी जारी है। महिलाओं के हित मे अधिक से अधिक कार्य कर सकती हैं। चन्द्रमा के गुणों से युक्त स्वभाव सामाजिक जीवन मे बेहतरी की ओर संकेत करता है। समय-समय पर राशियों का राशि परिवर्तन उन्हें राजनीति मे नयी दिशा देने वाला सिद्ध होगा। वर्तमान समय मे ग्रह स्थिति कुछ बेहतरीन करने के लिए आतुर है। स्त्री शक्ति को प्रमुखता के साथ जोड़े रखने मे सफल सिद्ध होंगी तथा बहुत दूर तक राजनैतिक पारी खेलने मे सफल सिद्ध होंगी।