You are currently viewing रविवार 23 अगस्त 2026 से शनिवार 29 अगस्त 2026 तक

रविवार 23 अगस्त 2026 से शनिवार 29 अगस्त 2026 तक

भाग्यं भवति कर्मणा आपका साप्ताहिक भविष्यफल एवं व्रत पर्व और त्यौहार

मेषः- चू, चे, चो, ला, ली, लू, लो, अ

सार्थकतापूर्ण कामकाज भागदौड़ की स्थिति निर्मित करेंगे। लाभ और खर्च के मध्य का असन्तुलन बरकारार रहेगा। जोखिमपूर्ण निर्णय लेने की प्रवृत्तियां आप पर लगातार हावी रहेंगी। मित्रों, सहयोगियों आदि से वार्ता के दौरान वाणी पर नियन्त्रण रखना हितकर होगा। जीविकोपार्जन सम्बन्धी कार्य धीमी गति से रफ्तार पकड़ते प्रतीत होंगे। तारीख 25, 26 शुभ कारक है।

वृषः- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

बोलचाल की भाषा पर अनियन्त्रण चलते कुटुम्ब मे रोष का वातावरण बनाता प्रतीत होगा। हास-परिहास के सुअवसरों का लाभ उठाना आपके लिये हितकर होगा। पुत्र, पुत्री आदि आदि जरुरतों के प्रति अति संवेदनशील होंगे। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा मे किये जा रहे प्रयास लाभ मार्ग की ओर अग्रसर रहेंगे। व्यस्तता से जुड़े हुये कार्यों मे आंशिक कठिनाइयों के साथ प्रगति होगी। युवा मित्र मण्डली से अधिकाधिक सहयोग प्राप्त करने मे सफल सिद्ध होंगे। तारीख 28, 29 प्रगति सूचक प्रतीत होगी।

मिथुनः- का, की, कू, के, को, हो, घ, ङ, छ

आप द्वारा खान-पान मे पेय पदार्थों का अधिकाधिक सेवन बड़ेगा। सप्ताह की शुरुवात ग्रहस्थ जीवन के सुखद पूर्ण रहेगा। रक्तचाप तथा क्रोध की अधिकता पर नियन्त्रण रखना हितकर होगा। राज्याधिकारियों के प्रति आपका मानसिक असंतोष चरम सीमा रेखा पार करेगा। धन-लाभ सम्बन्धी कार्य योजनायें विस्तार रुप लेती प्रतीत होंगी। साहसिक क्रिया कलापों मे आपकी सलंग्नता सामाजिक सुख्याति के नवीन वातावरण निर्मित करेगा। तारीख 23, 24 बेहतरी की दिशा की ओर अग्रसर रहेगी।

कर्क:- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

लाभ और खर्च के मध्य का बिगड़ता सन्तुलन मानसिक परेशानी का कारण बनेगा। भागमभाग जिन्दगी की रफ्तार पर ब्रेक लगा पाना चुनौतीपूर्ण कार्य सिद्ध होगा। मानसिक रुप से आडम्बर विहीन धार्मिक आस्था के पक्षधर होंगे। जीवन साथी का साथ कई विषयों पर प्रगति पथ की ओर अग्रसर होगा। घर-ग्रहस्थी की गाड़ी सामान्य कामकाज की तरह चलेगी। अभी किसी भी व्यवसाय मे अतिरिक्त पूंजी निवेष न करना ही उचित कदम होगा। जीविका सम्बन्धी मामलो मे अल्प लाभ रहेगा। तारीख 24, 25 उन्नति कारक हैं।

सिंहः- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

सुखदपूर्ण कार्यों मे व्यय भार के अतिरिक्त श्रोत एकत्रित होंगे। वाणी मे सौम्यता तथा शिष्टाचार युक्त भाषा शैली पारिवारिक सदस्यों को प्रभावित करेगी। जोखिमपूर्ण निर्णय लेने की जिज्ञासा मन से बाहर आयेगी। यात्रा के दौरान यातायात के नियमों का कड़ाई के साथ पालन हितकर रहेगा। खान-पान मे तीखे खट्टे कसैले व्यन्जनों का अधिकाधिक सेवन बड़ेगा। मौसम के बदलते मिजाज के चलते संतान पक्ष को शारीरिक कष्ट हो सकता है। मानसिक परेशानियों से भी अपने आप को बचायें। तारीख 25, 26 सुखदपूर्ण अहसास करायेगी।

कन्याः- टो, पा, पी, पू, पे, पो, ष, ण, ठ

शासन-प्रसासन से जुड़े हुये काम-काज सरलता के साथ सम्पन्न होंगे। अनचाहे व्यय भार की बनती हुयी रुप रेखा मानसिक तनाव की सबब बनेगी। किसी पारिवारिक धार्मिक आयोजन मे आपकी भागीदारी सामाजिक सुख्याति का वातावरण बनायेंगी। भोजन व्यवस्था मे खट्टे-मीठे तथा तरल पदार्थों की आप द्वारा अधिकाधिक सेवन बड़ेगा। अनचाही यात्राओं को रोक पाना चुनौतीपूर्ण कार्य सिद्ध होगा। गुप्त रोग से शारीरिक एवं मानसिक कष्ट का वातावरण निर्मित होगा। तारीख 28, 29 प्रगति सूचक सिद्ध होगी।

तुलाः- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते

विलासिता पूर्ण क्रिया-कलाप तथा विलासिता से जुड़ी सामग्री की खरीद फरोख्त व्यय भार के अतिरिक्त श्रोत निर्धारित करेगी। किसी न किसी रुप मे प्रसासनिक अधिकारियों के प्रति मानसिक असंतोष रहेगा। मानसिक रुप से धार्मिक मामलो मे आडम्बर विहीन आस्था के पक्षधर रहेंगे। राजनैतिक तथा सामाजिक लोगों से आपका मेल मिलाप सामाजिक ख्याति की ओर अग्रसर रहेगा। महिला मित्र मण्डली का सहयोग तथा सानिध्य लगातार मिलता प्रतीत होगा। तारीख 23, 24 बेहतरी की ओर अग्रसर रहेगी।

धनुः- ये, यो, भा, भी, भू, भे, ध, फ, ढ़

सप्ताह की शुरुवात स्वास्थ्य के मामलो मे बेहतर प्रतीत होगी। पेय पदार्थों का आप द्वारा अधिकाधिक सेवन बड़ेगा। अनायास ही मित्रों, सहयोगियों आदि से बड़ते जन सम्पर्क के चलते कई बिगड़ते हुये कार्यों को नयी दिशा मिलती प्रतीत होगी। किसी नवीन व्यवसाय मे अतिरिक्त पूंजी निवेश का अभी सही वक्त नही है। जीवन संगिनी के साथ तालमेल बैठाये रखना चुनौतीपूर्ण कार्य साबित होगा। महिला प्रसासनिक अधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित रहेंगे। अनियन्त्रित भाषा शैली के प्रयोग से अपने आपको बचाये रखना बेहतर रहेगा। तारीख 23, 24 उन्नति सूचक सिद्ध होगी।

मकरः- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

अनायास निर्णय लेने की आप पर हावी होती प्रवृत्तियां आपको कठिनाइयों की ओर अग्रसर करेगी। खर्च के उत्पन्न हो रहे अतिरिक्त श्रोत मनः स्थिति को प्रभावित करेंगे। व्यवसायिक क्रिया-कलापों मे आंशिक लाभ की उम्मीद रखना बेहतर होगा। विरोधियों की सक्रियता पर दबाव स्थापित करने की रणनीति कारगर सिद्ध होगी। उदर विकास, गैस आदि से शारीरिक कष्ट रहेगा। जीवन साथी का सहयोग और सानिध्य लगातार प्राप्त होता रहेगा। तारीख 25, 26 सुखद पूर्ण अहसास कराने वाली प्रतीत होंगी।

कुम्भः- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

विरोधियों के साथ भी मैत्री पूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने की जिज्ञासा मन से बाहर आयेगी। सप्ताह की शुरुवात मे धन लाभ सम्बन्धी कार्य योजनायें गतिशील रहेंगी। अधिक वार्तालाप के प्रसंगों से अपने आपको बचाये रखना हितकर होगा। यात्रा के दौरान विशेष सतर्कता अति आवश्यक कदम प्रतीत होगी। रोजी-रोटी की दिशा मे किये जा रहे प्रयास सार्थक मार्ग की ओर अग्रसर रहेंगे। संतान पक्ष का स्वास्थ्य तथा चिड़चिड़ा स्वभाव मनः स्थिति को प्रभावित करने वाला होगा। तारीख 23, 24 प्रगति सूचक है।

मीनः- दी, दू, दे, दो, थ, झ, अ, चा, ची

विरोधियों के विरोध को कम करने की प्रक्रिया कारगर सिद्ध होगी। आय और व्यय मे गहराता असंतुलन मानसिक परेशानी का वातावरण बनायेगा। पठन-पाठन कार्यक्रमों मे आपेक्षित सफलता प्राप्त होगी। जीवन संगिनी के साथ बेहतर पलों का बेहतरीन सदुपयोग करने मे सफल सिद्ध होंगे। जीविकोपार्जन सम्बन्धी काम-काज सरलता के साथ सम्पन्न होंगे। वित्तीय कार्य योजनायें बेहतरी के साथ आगे बड़ती प्रतीत होंगी। आलसी प्रवृत्तियों को त्यागना हितकर रहेगा। तारीख 25, 26 उन्नति कारक सिद्ध होगी।

सप्ताह के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहारः-

  1. भद्रा दिन में 02 बजकर 45 मिनट से प्रारम्भ होकर रात्रि शेष 03 बजकर 46 मिनट तक, पुत्रदा एकादशी व्रतम् स्मार्तानाम, 23 अगस्त, रविवार।
  2. वैष्णवानाम एकादशी, श्रावण सोमवार व्रत, 24 अगस्त, सोमवार।
  3. भौम प्रदोष द्वादशी व्रतम्, मंगलवार, 25 अगस्त ।
  4. रवियोग रात्रि मे 01 बजकर 28 मिनट तक, मु० पर्व वारावफात, 26 अगस्त, बुधवार।
  5. पंचक प्रारम्भ, व्रताय पूर्णिमा, 27 अगस्त, बृहस्पतिवार।
  6. स्नान दान की पूर्णिमा, रक्षाबन्धन, श्रावणी उपाकर्मः, संस्कृत दिवस, 28 अगस्त, शुक्रवार।
  7. अशून्य शयन व्रत, चन्द्रोदय रात्रि में 06 बजकर 59 मिनट पर, 29 अगस्त, शनिवार ।

Leave a Reply