You are currently viewing भाग्यं भवति कर्मणा आपका साप्ताहिक भविष्यफल एवं व्रत पर्व और त्यौहार रविवार 04 अक्टूबर 2026 से शनिवार 10 अक्टूबर 2026 तक

भाग्यं भवति कर्मणा आपका साप्ताहिक भविष्यफल एवं व्रत पर्व और त्यौहार रविवार 04 अक्टूबर 2026 से शनिवार 10 अक्टूबर 2026 तक

मेषः- चू, चे, चो, ला, ली, लू, लो, अ

भागमभाग जिन्दगी की रफ्तार को रोक पाना चुनौतीपूर्ण कार्य सिद्ध होगा। विपक्षियों पर दबाव बनाने की रणनीति कारगर कदम सिद्ध होगी। लाभ और हानि के मध्य का मार्ग बना कर चलें तनाव से बचे रहेंगे। अनैतिक व्यक्तियों मे बड़ते सम्बन्ध कई महत्वपूर्ण कार्यों में गतिरोध की ओर अग्रसर होंगे। प्रापर्टी सम्बन्धी वाद-विवाद की परिस्थितियां भी निर्मित होती प्रतीत होंगी। तारीख 09, 10 बेहतरी का अहसास करायेगी।

वृषः- ई, ऊ, ए, ओ, वा, वी, वू, वे, वो

अनायास ही किसी पुराने मित्र से मुलाकत का हर्ष रहेगा। मौसम के बदलते मिजाज के चलते संतान पक्ष शीत विकार, ज्वर आदि के शिकार हो सकते हैं। आजीविका से जुड़े कामकाज मे प्रगतिशील स्थितियां निर्मित होंगी। राज्याधिकारियों के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करने मे सफल सिद्ध होंगे। विरोधियों के साथ भी मैत्रीपूर्ण सम्बन्ध स्थापित करने की जिज्ञासा मन से बाहर आयेगी। तारीख 05, 06 उत्तम सूचक है।

मिथुनः- का, की, कू, के, को, हो, घ, ङ, छ

वाणी मे कठोरता तथा चिड़चिड़ेपन की समाविष्टि के चलते कुटुम्ब मे रोष का वातावरण निर्मित होगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा मे किये जा रहे प्रयास सार्थक दिशा की ओर अग्रसर रहेंगे। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार प्राप्त होगा। शासन-प्रशासन से सम्बन्धी कामकाज मे अल्पलाभ की ही उम्मीद करना बेहतर सिद्ध होगा। दौड़धूप और व्यवस्तता के अतिरिक्त प्रसंग एकत्रित होंगे। घर-ग्रहस्थी सामान्य पक्रिया की तरह चलती फिरती रहेगी। तारीख 07, 08 प्रगति सूचक प्रतीत होगी।

कर्क:- ही, हू, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो

इस सप्ताह मे किसी ना किसी प्रकार के मानसिक असंतोष के शिकार बने रहेंगे। यात्रा के दौरान यातायात के नियमों का कड़ाई से पालन करना हितकर होगा। युवा मित्र मण्डली की सहयोगी भावना के चलते कई महत्वपूर्ण विषयों मे सुलता प्राप्त होगी। साहसिक निर्णय लेने की मानसिकता मन से बाहर आयेगी। संतान पक्ष के प्रति जिम्मेदारी का अहसास रहेगा। तारीख 05, 06 प्रगति मार्ग की ओर अग्रसर रहेगी।

सिंहः- मा, मी, मू, मे, मो, टा, टी, टू, टे

बोलचाल की भाषा मे कठोरता के समावेश के चलते पारिवारिक सदसयों से वैचारिक मतभेद का सामना करना पड़ेगा। आप तथा आपकी जीवन साथी अनायास निर्णय लेने की प्रवृत्तियों की मानसिकता बरकरार रहेगी। किसी नवीन व्यापार मे पूंजी निवेश का अभी सही वक्त नहीं है। धन लाभ सम्बन्धी कार्ययोजनायें विफल होती प्रतीत होंगी। युवा वर्ग तथा महिला मित्र मण्डली से आपेक्षित सहयोग प्राप्त होगा। अकारण यात्राओं का सिलसिला बड़ता रहेगा। तारीख 07, 08 उन्नति कारक हैं।

कन्याः- टो, पा, पी, पू, पे, पो, ष, ण, ठ

रचनात्मक कार्यों की ओर मानसिक रुप से अग्रसर रहेंगे। राजनैतिक मित्रों से आपके बड़ते जन सम्पर्क सामाजिक सुख्याति का वातावरण बनायेंगे। खर्च और लाभ मे सन्तुलन स्थापित करने मे सफल सिद्ध होंगे। ग्रहस्थ जीवन मे तीखी-मी नोंक-झोंक का दौर जारी रहेगा। शिक्षा प्रतियोगिता की दिशा मे किये जा रहे प्रयत्न सफलता मार्ग की ओर अग्रसर होंगे। कुटुम्ब के सदस्यों के साथ बेहतर सम्बन्ध स्थापित करने की जिज्ञासा मन से बाहर आयेगी। तारीख 09, 10 उत्तम सूचक है।

तुलाः- रा, री, रु, रे, रो, ता, ती, तू, ते

भूमि, मकान, भवन सम्बन्धी कामकाज सरलता के साथ सम्पन्न होंगे। विरोधियों पर आपके कूटनैतिक प्रयास बेहतरी की ओर अग्रसर रहेंगे। खर्च का बिगड़ता सन्तुलन मनः स्थिति को प्रभावित करेगा। शाशन प्रसासन से जुड़े हुये काम काजों में आंशिक सफलता प्राप्त होगी। सौन्दर्य प्रसाधन सामग्री की खरीद-फरोख्त पर नियन्त्रण रखना आवश्यक कदम होगा। भोग विलास सम्बन्धी कार्यों में रुचि बड़ती प्रतीत होगी। ग्रहस्थ जीवन मे प्रगति सूत्र स्थापित होंगे। तारीख 05, 06 प्रगति सूचक है।

वृश्चिकः- तो, ना, नी, नू, ने, नो, या, यी, यू

धर्म और अध्यात्मक से जुड़े कामकाज सरलता के साथ सम्पन्न होंगे। अनायास ही राज्य प्रसासनिक अधिकारियों का सहयोग प्राप्त करने में सफल सिद्ध होंगे। सौन्दर्य प्रसाधन की खरीद-फरोख्त पर अतिरिक्त व्यय भार बड़ेगा। आय और व्यय के मध्य सन्तुलन स्थापित करना चुनौती पूर्ण कार्य सिद्ध होगा। किसी मांगलिक कार्य मे आपकी भागीदारी सुनिश्चित होगी। तारीख 07, 08 प्रगति का अहसास करायेगी।

धनुः– ये, यो, भा, भी, भू, भे, ध, फ, ढ़

ग्रहस्थ जीवन मे तीखी-मीठी नोंक-झोंक का लगातार सामना करना पड़ सकता है। पैत्रिक सम्पत्ति से जुड़े हुये कामकाज मानसिक परेशानी बड़ाने वाले प्रतीत होंगे। गजल, शायरी आदि से जुड़े कार्यक्रमों मे आपकी भागीदारी सामाजिक ख्याति का वातावरण बनायेगी। सप्ताह की शुरुवात बेहद दौड़धूप भरी साबित होगी। किसी नवीन व्यापार मे अतिरिक्त पूंजी निवेश घातक कदम सिद्ध होगा। मित्रों से सहयोग मिलता रहेगा। तारीख 09, 10 शुभकारक है।

मकरः- भो, जा, जी, खी, खू, खे, खो, गा, गी

वृद्ध व्यक्तियों के साथ आपका बड़ता जनसम्पर्क लाभ मार्ग की ओर अग्रसर रहेगा। आपकी धार्मिक अनास्था धार्मिक आस्था में परिवर्तित होगी। रोजी-रोजगार की दिशा मे किये जा रहे उपाय सकारात्मक दिशा की आरे अग्रसर होंगे। अनायास अप्रिय वचन बोलने की प्रवृत्तियां तनाव का माध्यम बन सकती हैं। प्राविधिक शिक्षा की दिशा मे किये जा रहे प्रयन्त लाभदायक स्थिति का निर्माण करेंगे। ग्रहस्थ आश्रम सामान्य प्रक्रिया की तरह चलता फिरता प्रतीत होगा। तारीख 04, 05 बेहतरीन सिद्ध होगी।

कुम्भः- गू, गे, गो, सा, सी, सू, से, सो, द

यात्रा के दौरान यातायात के नियमों का कड़ाई के साथ पालन अनिवार्य रुप से करें बेहतर होगा। परिवारिक सदस्यों के साथ वैचारिक मतभेद की स्थितियां भी निर्मित होंगी। किसी नवीनतम व्यापार मे अतिरिक्त पूंजी निवेश घातक कदम सिद्ध होगा। धार्मिक अध्यात्मिक कामकाजों मे आपकी सहभागिता बनी रहेगी। ईश्वर अराधना का मार्ग भी रुचिकर प्रतीत होगा। कहीं से भी अतिरिक्त धन लाभ की उम्मीन न करें। तारीख 05, 06 प्रगति का अहसास कराने वाली होंगी।

मीनः- दी, दू, दे, दो, थ, झ, अ, चा, ची

आलस्य छोड़कर कर्म क्षेत्र में मजबूती के साथ डटे रहें प्रगति की राहें स्वतः खुलती प्रतीत होंगी। अनचाही यात्राओं के शिकार बने रहेंगे। ग्रहस्थ जीवन मे तीखी-मीठी नोंक-झोंक का वातावरण सप्ताह भर बना रहेगा। खान-पान व्यवस्था मे विस्तार रुप देने मे सफल सिद्ध होंगे। अनचाहे व्यय भार की स्थितियों का सामना करना पड़ सकता है। तारीख 07, 08, उन्नति मार्ग की ओर अग्रसर रहेगी।

सप्ताह के प्रमुख व्रत, पर्व और त्यौहार-

  • 1. जीवत्पुत्रिका व्रत का प्रातः 07 बजकर 27 मिनट पर पारण, मातृ नवमी श्राद्धम, रविवार, 04 अक्टूबर ।
  • 2. दसमी श्राद्धम, सर्वार्थ सिद्धि योग रात्रि मे 12 बजकर 54 मिनट तक, सोमवार, 05 अक्टूबर ।
  • 3. इन्दिरा एकादशी, एकादशी श्राद्ध, मंगलवार, 06 अक्टूबर।
  • 4. द्वादशी श्राद्धम, 07 अक्टूबर, बुधवार।
  • 5. प्रदोष त्रयोदशी व्रतम्, मास शिवरात्रि व्रतम्, त्रयोदशी श्राद्ध, 08 अक्टूबर, गुरुवार।
  • 6. चतुर्दशी श्राद्धम, शनि अमावस यमघन्ट योग रात्रि मे 10 बजकर 04 मिनट तक, शुक्रवारं, 09 अक्टूबर।
  • 7. स्नान दान की अमावस्या, सर्वपैतृ अमावस्या, महालया, पितृ विसर्जन, शुक्र का वृद्ध अवस्था मे प्रदेश, 10 अक्टूबर, शनिवार ।

Pt Anand Awasthi

पटेल नगर कालोनी बछरावां,
रायबरेली डी-79, साउथ सिटी, लखनऊ

Leave a Reply