स्वास्थ्य से संबंध में क्या कहते हैं आपके सितारे

ग्रह-नक्षत्रों का असर समाज, प्रकृति, पशु, पक्षी पर देखा जा सकता है। जहाँ आपके जन्मांक में यह स्थिति बेहतर होने से आपको बेहतर फलों की प्राप्ति होती है। वहीं आपकी ग्रह स्थिति आपको बलवान भी बना सकती है और रोगग्रस्त भी बना सकती है। मृत्यु तुल्य कष्ट भी दे सकती है अर्थात कहा जा सकता है कि आपके जन्मांक में षष्ठ, अष्टम, लग्न, लग्नेश के आधार पर आपका स्वास्थ्य निर्भर करता है।
यदि आपकी कुंडली में लग्न उत्तम है। लग्नेश, केंद्र, त्रिकोण गत हैं तो आपका स्वास्थ्य बेहतर रहेगा, षष्ठेश की स्थिति से भी आपके रोगों का आकलन किया जा सकता है। यह निहायत व्यावहारिक बात है कि जिस स्थान का स्वामी यदि पाप ग्रह हो लग्न या अष्टम भाव में हो तो शरीर में फोड़ा, फुन्सी इत्यादि अधिक होते हैं। आपके शरीर में क्रमशः अपने-अपने अंगों पर सभी ग्रहों का एकाधिकार होता है। व्यावहारिक पहलू यह है कि जो भी ग्रह कमजोर स्थिति में होगा उसी अंग को पीड़ा किसी न किसी रूप में पहुँचेगी। भाव के आधार पर आकलन करने पर रोग के संबंध

भाव राशि प्रतिनिधित्व, अंग और रोग

प्रथम- मेष, मंगल ललाट, सिर, दिमाग ।

द्वितीय- वृष, शुक्र दाँत, जबान, मुँह, कान, दाहिनी आँख।

तृतीय- मिथुन, बुध गला, उँगलियाँ ।

चतुर्थ- कर्क, चन्द्र फेफड़े, छाती, मानसिक रोग।

पंचम- सिंह, सूर्य पेट संबंधी, आँतों संबंधी रोग, हृदय रोग।

षष्ठ- कन्या, बुध हर्निया, एपेंडिक्स, पेट संबंधित रोग।

सप्तम- तुला, शुक्र गुर्दा रोग, अंडकोष संबंधी रोग, मूत्ररोग, गुप्त रोग संबंधी रोग।

अष्टम- वृश्चिक, मंगल पीठ से कमर तक का भाग संबंधित रोग।

नवम- धनु, गुरु कमर से घुटनों के मध्य भाग से संबंधित रोग।

दशम- मकर, शनि घुटना संबंधी रोग, गठिया बाई आदि ।

एकादश- कुंभ, शनि घुटनों से पैर तक के मध्य का भाग एवं रोग।

द्वादश- मीन, गुरु पैर का तलवा, पैर की उँगलियाँ, पैर संबंधी रोग एवं बायीं आँख संबंधित रोग। भावों तथा ग्रहों की स्थिति का आकलन किया जाए तो मनुष्य के स्वाभाविक रोगों का अनुमान लगाया जा सकता है।

सूर्य- यदि कमजोर है तो हृदय रोग, आँतों के रोग हो सकते हैं।

चन्द्र-  यदि कमजोर है तो चेस्ट रोग, टीबी, शीत विकार, ज्वर, अनिद्रा, मानसिक रोग की वृद्धि होगी।

मंगल- रक्त विकार, तीव्र ज्वर, चेचक, आकस्मिक दुर्घटना, घाव, चोट, ब्लड प्रेशर आदि रोगों का जन्मदाता होता है।

बुध- एलर्जी, कब्ज, गला, हाथ की उँगलियों पर किसी न किसी रोग का प्रकोप हो सकता है।

गुरु- चर्बी, कमर से जाँघ तक कफ एवं जिगर संबंधी रोगों की उत्पत्ति होगी । शुक्र- बाँझपन, लिकोरिया, मूत्राशय संबंधी रोग, नेत्र रोग, मुख रोग, गुप्त रोगों की उत्पत्ति करता है।

शनि- वायुविकार, गैस, कब्जजन्य रोग, घुटनों में दर्द, वातशूल, बाँझ रोग, शूल रोग, पाँव संबंधी रोगों का जन्मदाता है। कारणरू लग्न, लग्नेश, षष्ठ, षष्ठेश, अष्टम, अष्टमेश आदि पर अशुभ प्रभाव हो और अशुभ भाव में भी हों तथा अशुभ दृष्टि हो तो ऐसी दशा में ग्रह अपने अधिकार क्षेत्र के शारीरिक अंगों को प्रभावित करते हैं। यूँ भी कह सकते हैं कि ग्रह संबंधी रोगों की अधिकता मनुष्य को प्रभावित करती रहती है। ग्रह दोष निवारण सूर्य- यदि सूर्य जी अशुभ हैं तो माणिक्य धारण करें तथा सूर्य मंत्र जप, दान आदि करें। चंद्र- मोती धारण करें, चंद्र मंत्र का जप, दान आदि करें। मंगल- मूंगा धारण करें, मंगल स्तोत्र का पाठ करें, लाल वस्तुओं का दान करें। बुध- पन्ना धारण करें, भगवान विष्णु जी की उपासना, गाय को हरा चारा दें, हरी सब्जियाँ, हरे वस्त्र दान करना आदि । बृहस्पति- पुखराज धारण करना, पीला अन्न, पीला वस्त्र दान करना और बृहस्पतिवार का व्रत आदि करें। शुक्र- हीरा धारण करें, दुर्गासप्तशती का पाठ करें, शुक्रवार का व्रत करें, कन्या पूजन, कन्या भोज आदि करें। शनि- नीलम धारण करें, शनि ग्रह का दान करें, शनिवार का व्रत करें व शनि मंत्र का जाप आदि उत्तम रहेंगे।

Leave a Reply